Geography 32

Geography  Questions

प्रश्‍न 1- किस नदी के किनारे पर प्रसिद्ध महाकालेश्‍वर मंदिर है। 
उत्‍तर - नर्मदा नदी । 
प्रश्‍न 2- विश्‍व का सबसे बडा डेल्‍टा किन नदियों द्वारा निर्मित होता है। 
उत्‍तर - गंगा एवं ब्रम्‍हपुत्र द्वारा । 

प्रश्‍न 3- किस स्‍थान पर भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा का निर्माण करती है। 
उत्‍तर - देवप्रयाग में । 

प्रश्‍न 4- अरावली पर्वत श्रृंखला किस नदी प्रणाली से विभाजित होती है। 
उत्‍तर - चम्‍बल एवं साबरमती । 

प्रश्‍न 5- लूनी नदी कहा गिरती है। 
उत्‍तर - कच्‍छ का रन में । 

प्रश्‍न 6- तिब्‍बत में मानसरोवर झील के पास से कौन सी नदियां निकलती है। 
उत्‍तर - सतलज, सिन्‍धु , ब्रम्‍हपुत्र । 

प्रश्‍न 7- कौन सी नदी बांग्‍लादेश में जमुना के नाम से जानी जाती है। 
उत्‍तर - ब्रम्‍हपुत्र । 

प्रश्‍न 8- किस नदी को दूसरी गंगा के नाम से जाना जाता है। 
उत्‍तर - कावेरी नदी को । 

प्रश्‍न 9- आगरा किस नदी के किनारे वसा है। 
उत्‍तर - यमुना । 

प्रश्‍न 10- कटक किस नदी के किनारे बसा है। 
उत्‍तर - महानदी । 

प्रश्‍न 11- भारत का सबसे ऊँचा बांध कौन सा है। 
उत्‍तर - टिहरी बॉध । 

प्रश्‍न 12- भारत का सबसे लम्‍बा बांध कौन सा है। 
उत्‍तर - हीराकुंड बॉंध । 

प्रश्‍न 13- भाखड़ा बॉंध किस नदी पर है। 
उत्‍तर - सतलज । 

प्रश्‍न 14- हीराकुंड बॉध किस नदी पर है। 
उत्‍तर - महानदी (ओडि़शा) । 

प्रश्‍न 15- टिहरी बॉंध किन नदियों के संगम पर है। 
उत्‍तर - भागीरथी और भीलांगना । 

प्रश्‍न 16- जवाहर सागर बॉध किस नदी पर निर्मित है। 
उत्‍तर - चम्‍बल पर । 

प्रश्‍न 17- भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कौन सी है। 
उत्‍तर - भाखड़ा नांगल परियोजना । 

प्रश्‍न 18- जवाहर सागर परियोजना किस नदी पर है। 
उत्‍तर - चम्‍बल नदी (राजस्‍थान) । 

प्रश्‍न 19- पेरियार जल विद्युत परियोजना किस राज्‍य में है। 
उत्‍तर - केरल में । 

प्रश्‍न 20- लक्ष्‍मीबाई सागर परियोजना किस नदी पर है। 
उत्‍तर - बेतवा । 

प्रश्‍न 21- टेलीफोन, रेडियों, टेलीविजन और रडार के लिए वायुमंडल की कौन सी परत जिम्‍मेदार है। 
उत्‍तर - आयनमंडल। 
प्रश्‍न 22- तापमान किसे कहते है। 
उत्‍तर - भूतल से करीब एक मीटर ऊपर स्थित वायु की गर्मी को उस स्‍थान का तापमान कहते है।

प्रश्‍न 23- विश्‍व में सबसे अधिक वार्षिक तापान्‍तर 65 डिग्री सेल्सियस किस जगह का है। 
उत्‍तर - साईबेरिया स्थित बरखोयांस्‍क नामक स्‍थान। 

प्रश्‍न 24- आर्द्रता किसे कहते है। 
उत्‍तर - वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्‍प को आर्द्रता कहते है। 

प्रश्‍न 25- किस वायु में सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत होती है। 
उत्‍तर - संतृप्‍त वायु। 

प्रश्‍न 26- संघनन का तात्‍पर्य है। 
उत्‍तर - जल की गैसीय अवस्‍था के तरल या ठोस अवस्‍था में परिवर्तन होने की क्रिया को संघन कहते है। 

प्रश्‍न 27- ओसांक का मतलब क्‍या है। 
उत्‍तर - वायु के जिस तापमान पर जल अपनी गैसीय अवस्‍था से तरल या ठोस अवस्‍था में परिवर्तन होता है उसे ओसांक कहते है। 

प्रश्‍न 28- पाला या तुषार कब पड़ता है। 
उत्‍तर - जब ओसांक, हिमांक से नीचे होता है तब ओस के स्‍थान पर पाला पड़ता है। दूसरे शब्‍दों में जमी हुई ओस को ही पाला कहते है। 

प्रश्‍न 29- कोहरा का निर्माण कैसे होता है। 
उत्‍तर - वायुमंडल की निचली परतों मे एकत्रित धूल-कण, धुएं के रज एंव संघनित जल पिंडों को कोहरा कहते है। ओसांक से नीचे वायु का तापमान कम होने पर कोहरे का निर्माण होता है। 

प्रश्‍न 30- धुंध क्‍या है। 
उत्‍तर - हल्‍के-फुल्‍के कोहरे को धुंध कहते है। 

प्रश्‍न 31- वायुमंडलीय दाब किसे कहते है। 
उत्‍तर - धरती की एक निश्चित इकाई या क्षेत्रफल पर वायुमंडल की सभी परतों द्वारा पड़ने वाला दबाव ही वायुमंडलीय दाब कहलाता है। 
प्रश्‍न 32- बायुमंडलीय दाब को किससे मापा जाता है। 
उत्‍तर - बैरोमीटर से। 

प्रश्‍न 33- वायु या पास्‍कल की ईकाई क्‍या है। 
उत्‍तर - बार या पास्‍कल। 

प्रश्‍न 34- समुद्रतल पर औसत वायुदाब कितना होता है। 
उत्‍तर - 101325 मिली बार। 

प्रश्‍न 35- समदाब रेखा क्‍या है। 
उत्‍तर - समुद्रतल पर समान वायुदाब वाले क्षेत्रों को मिलाने वाली रेखा। 

प्रश्‍न 36- धरातल की तुलना में वायुदाब कहां अधिक होता है। 
उत्‍तर - समुद्रतल। 

प्रश्‍न 37- किसी भी स्‍थान पर वायुदाब कितनी बार घटता या बढ़ता है। 
उत्‍तर - दो बार। 

प्रश्‍न 38- हवाओं के बहने की वजह क्‍या है। 
उत्‍तर - दाब प्रवणता। 

प्रश्‍न 39- बैरोमीटर के पठन में तेजी से गिरावट किस बात का संकेत है। 
उत्‍तर - तूफानी मौसम। 

प्रश्‍न 40- बैरोमीटर के पठन का पहले गिरना फिर धीरे-धीरे बढ़ना क्‍या दर्शाता है। 
उत्‍तर - वर्षा की स्थिति। 

प्रश्‍न 41- बैरोमीटर के पठन का लगातार बढ़ना किस मौसम का सूचक है। 
उत्‍तर - प्रतिचक्रवात और साफ मौसम। 
प्रश्‍न 42- सेल्सियस थर्मामीटर यंत्र के अविष्‍कारक कौन थे। 
उत्‍तर - एंडर्स सेल्सियस। 

प्रश्‍न 43- केश आर्द्रतामापी यंत्र के आविष्‍कारक कौन थे। 
उत्‍तर - डी. सौस्‍सर। 

प्रश्‍न 44- पृथ्‍वी के धरातल पर कितने वायुदाब कटिबंध है। 
उत्‍तर - चार। 

प्रश्‍न 45- विश्‍व के सभी उष्‍ण मरूस्‍थल किस कटिबंध में पाए जाते है। 
उत्‍तर - उपोष्‍ण उच्‍च वायुदाब। 

प्रश्‍न 46- .......... से बादलों की दिशा एवं गति का मापन किया जाता है। 
उत्‍तर - नेफोमीटर। 

प्रश्‍न 47- कम ........ की वजह से बादल वायुमंडल में तैरते है। 
उत्‍तर - घनत्‍व। 

प्रश्‍न 48- कपासी बादल का आकार समतल और शीर्ष .......... होता है। 
उत्‍तर - गुंबदनुमा। 

प्रश्‍न 49- वर्षा को कैसे परिभाषित करेंगे। 
उत्‍तर - जब जलवाष्‍प की बूंदे जल के रूप में पृथ्‍वी पर गिरती है तो उसे वर्षा कहते है। 

प्रश्‍न 50- वायु के ठंडा होने की विधियों के अनुसार वर्षा कितने प्रकार की होती है। 
उत्‍तर - तीन प्रकार की। 
(1) संवहनीय वर्षा 
(2) पर्वतकृत वर्षा 
(3) चक्रवाती वर्षा 

         

Comments

Popular posts from this blog

Geography 9

Geography 29

महत्वपूर्ण पर्वत की सूची भारत में गुजरता